फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुल निर्माण में धांधली पर सहायक अभियंता ने रुकवाया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरवासियों ने खराब निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर उठाया सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परतावल। नगर पंचायत अंतर्गत जीएम मार्ग से छातिराम संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण कार्य को सहायक अभियंता ने रुकवा दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुल निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। सिंचाई खंड प्रथम की सहायक अभियंता तनु श्रीवास्तव ने कार्य स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खराब गिट्टी, सिमेंट व बालू का प्रयोग होता देख उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि जिस तरह से ठेकेदार मानक का उल्लंघन कर रहा है, इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह पुल निर्माण के बाद ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निर्माण स्थल पर योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। निर्माण कार्य में खराब गिट्टी, लोकल सीमेंट एवं लोकल नदी की मिट्टी युक्त गंदे बालू का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत पर सहायक अभियंता निरीक्षण के लिए पहुंची। गुणवत्ता खराब मिलने पर काम रुकवा दिया। साथ ही ठेकेदार को फटकारा और निर्माण कार्य में सुधार करने के निर्देश दिया। कहा कि जब तक मटेरियल बदला नहीं जाता, तब तक निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता तनु श्रीवास्तव ने कहा कि मटेरियल को बदलवाने और पुन: मानक अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें