सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम गौरी बढ़ईपुरवा में शुक्रवार की शाम मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गौरी बढ़ईपुरवा निवासिनी सुनीता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी शुक्रवार की शाम 6 बजे बेवजह अपशब्द बोल रहा था। पूछने पर आरोपी और उसकी बहन ने मिल कर मेरे पति सुरेश को मारा-पीटा, जिससे उनको गंभीर चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुधीर और करिश्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।