फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 लाभार्थियों को आवंटित किया गया आसरा आवास

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आसरा आवास के लिए लाटरी निकलवाते एडीएम डॉ.पंकज वर्मा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
57 लाभार्थियों को आवंटित किया गया आसरा आवास
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने किया आवंटन
महराजगंज। बहुप्रतीक्षित आसरा आवास का आवंटन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। शेष बचे 63 आवासों में कुल 57 लाभार्थियों को लाटरी पद्धति से आवास का आवंटन किया गया। आवंटन पाने वाले लाभार्थियों में 29 सामान्य वर्ग के तथा 28 अनुसूचित वर्ग के हैं। आवंटन पाने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुुमार वर्मा की देखरेेेख में दो अलग-अलग डिब्बों में क्रमश: लाभार्थियों का नाम व आवास नंबर रखा गया। लाभार्थियों की उपस्थिति में आयुष कुमार व अंश की ओर से पर्ची निकाली गई व लाभार्थियों के नाम को घोषित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों को आवास मुहैया कराना शासन-प्रशासन की मंशा है, जिन्हें आवास मिला है वे स्वयं आवास में रहें, किसी अन्य को यदि वह किराए पर दिया जाएगा तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान परियोजना अधिकारी डूडा मदन मोहन वर्मा, शहरी मिशन प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खाद्यान्न उठान की गति बढ़ाई जाए
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व आनंदनगर परिवहन के ठेकेदार प्रत्येक दशा में खाद्यान्न के उठान की गति बढ़ाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य को निर्धारित अवधि में किया जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन 62 ट्रकों की न्यूनतम लोडिंग की आवश्यकता है। खाद्यान्न उठान में लापरवाही पर तीन जिम्मेदारों को नोटिस भी जारी की गई है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें