फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील बार फरेंदा का चुनाव मंगलवार को संपंन्न हुआ। इसमें अष्टभुजा वर्मा अध्यक्ष व अवधेश उपाध्याय मंत्री निर्वाचित हुए। चुने गए पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी गोरख श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अष्टभुजा वर्मा, सचिव पद के लिए अवधेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर चिंदामणि दूबे, कोषाध्यक्ष पद पर विपिन बिहारी श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। साथ ही कनिष्ठ सदस्य पद पर रत्नेश उपाध्याय व स्वामीनाथ निर्विरोध चुने गए हैं। इनके निर्वाचन पर अनिरूद्ध श्रीवास्तव, सरोज नरायन मिश्र, हीरालाल, महेंद्र कुमार, अनूप श्रीवास्तव, राघवेंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र आदि लोगों ने खुशी जाहिर की। संवाद