फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं को मिली स्वास्थ्य किट

विज्ञापन
सिसवा ब्लाक परिसर मे आशाओं को स्वास्थ्य कीट वितरित करते सिसवा पीएचसी प्रभारी राकेश सिंह व पंचाय? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं को मिली स्वास्थ्य किट
विज्ञापन

सिसवा बाजार। गांवों में होने वाली बैठकों व कोविड के मद्देनजर शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति व स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 गांवों की आशा कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विकास खण्ड सिसवा के सभागार मे हुए कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य किट ग्रामीणों के विकास में मददगार होगी। किट के होने से जहां ग्रामीणों की मुश्किल को कम किया जा सकेगा, वहीं लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी सहायता मिलेगी। इस दौरान एडीओ पंचायत राधेश्याम, सिसवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, अविनाश सिंह, प्रदीप चौरसिया, त्रिपुरारी सिंह, नीरज देवी, मीरा देवी, श्वेता तिवारी, रागिनी, सरोज, सावित्री देवी, कुसुमलता, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें