मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को लेकर सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन ने छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री को संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं व संगिनी को कार्य के बदले मिलने वाली धनराशि विगत कई माह से सुचारु रूप से नहीं मिल रही है, जिससे कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के हितों के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए उन्हें दूर कराने का प्रयास होगा। इस दौरान पूनम श्रीवास्तव, रीमा, मीना, उत्तमा, प्रतिभा, दीपा, रीता, विंद्रावती समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
आशा कार्यकर्ताओं की यह है मांग
- आशा कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाए
- आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार किया जाए
-आशा कार्यकर्ताओं का सपरिवार आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाया जाए
- कार्यकर्ताओं का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाए
- कार्यकर्ताओं के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए
- आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए
- कार्यकर्ताओं पर जो भी बकाया है, उसका अविलंब भुगतान करें