मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में चल रहे विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन रामलीला कलाकारों द्वारा सीता स्वंयवर के समय धनुष यज्ञ का मंचन किया। जिसमें श्रीराम द्वारा धनूष को उठाते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला मंचन में मिथिला के राजा जनक के आमंत्रण पर राम व लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ राजा जनक के यहां सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। राम व लक्ष्मण के सौंदर्य को देखकर वहां सभी मोहित हो जाते हैं। इसी बीच लंकाधिपति बिना आमंत्रण सीता स्वयंवर में पहुंचता है। यह देखकर बाणासुर ने रावण का परिचय पूछा। परिचय पूछने पर रावण क्रोध से तमतमा उठता है।