महराजगंज। पनियरा पुलिस ने खैंचा गांव के छोटका टोला में प्रेम प्रसंग में की गई अरुण भारती हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में कालीचरण व अशोक को पुलिस ने रविवार को बभनौली बुजुर्ग गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अरुण भारती के पिता अनिल प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने छोटू उर्फ प्रदीप, प्रद्युम कुमार, मुकेश, कालीचरण, अशोक पर हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अरुण भारती हत्याकांड में पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद