महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को सदर ब्लॉक सभागार में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर हुए मतदान में अरूण कुमार ने 50 मत पाकर निर्वाचित होने का गौरव पाया। मंत्री पद पर वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार, संगठन मंत्री पद पर श्रवण जायसवाल एवं संप्रेक्षक पद पर सत्यनारायण को निर्वाचित घोषित किया गया।
संघ का अधिवेशन जिलाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह व सह चुनाव अधिकारी संत्येंद्र कुमार दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कुल 96 लोगों ने मतदान किया, जिस पर अरूण कुमार ने 50 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सदर ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की महत्ता को समझते हुए कर्मियों के समस्याओं के निदान के लिए सफल रहें। इस दौरान पारसनाथ यादव, संतराज यादव, जयप्रकाश, अनिल यादव मौजूद रहे। संवाद