फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआरटीओ ने दो वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने एक टीम बनाकर शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने दो यात्री बसों का चालान किया। साथ ही दर्जनों वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार की शाम एआरटीओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध वाहनों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान टीम ने यात्री लेकर सोनौली से दिल्ली जा रही दो बसों को सोनौली टेंपो स्टैंड पर रोक लिया और कमी पाए जाने पर चालान कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि अवैध परिवहन की सूचना पर जांच करने पर दो वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही कई वाहन चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें