महराजगंज। सुभासपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष ओपी राजभर की चुनावी सभा 27 मई को निचलौल क्षेत्र के बैठवलिया में सुबह 11 बजे से होगी। पार्टी की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जनसभा जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज खेल मैदान में 29 मई को सुबह 11:41 बजे से होगी। रैली प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय को बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने दी। उन्होंने सभी को निर्धारित तिथि को सभा में समय से पहुंचने की अपील की। संवाद