फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 450 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 450 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी ने 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिंदु हरिजन निवासी गणेशपुर, थाना भुजहवा, जिला नवलपरासी नेपाल तथा गोविंद रौनियार पुत्र निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें