फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ साल पुराने मामले में ई-वारंटी गिरफ्तार, भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना पुलिस ने सोमवार को करीब आठ वर्ष पुराने आबकारी अधिनियम के मामले में 72 वर्षीय ई-वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रामभजन पुत्र भगन, निवासी कम्हरिया कला, थाना चौक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि रामभजन लंबे समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने वारंट की तामील के लिए उसके घर पर दबिश दी और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें