फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी के लिए धरना देगी पीड़िता

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर बात नहीं सुनने का आरोप, गंदे मैसेज भी भेजे जा रहे हैं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म आरोपी सब रजिस्ट्रार को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। पुलिस अपने धुन में मस्त है। उसने कहा कि अब वह सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी के लिए जिले पर नहीं, बल्कि विधानसभा के सामने धरना देगी। उसने आरोप लगाया कि जिले स्तर पर अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसलिए उसे ऐसा फैसला लेना पड़ा है।
पीड़िता ने बताया कि उसे गंदे मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हतोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। उसने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्रार के शुभचिंतक अपमान जनक बातें कर केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इससे उसकी जान को खतरा है। सब रजिस्ट्रार के पास रुपये हैं तो ज्यादा लोग उनके साथ हैं। डीजीपी से शिकायत कर पुलिस की कथनी करनी बताऊंगी।
विज्ञापन

उसने कहा कि केस भी दर्ज है। बयान भी हो चुका है। बावजूद इसके गिरफ्तारी नहीं हो रही है। बार-बार अनुरोध करने पर फर्जी केस लगाने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। इसके बावजूद डराया जा रहा है। ऐसे तो न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रत्येक दिन कोतवाली का चक्कर लगाते-लगाते आजिज आ चुकी है।
उसने कहा कि बेटियों की सुरक्षा की बात करने वाली पुलिस के दावे कहां हैं, सबकुछ सामने आने के बाद भी उसके साथ न्याय क्यों नहीं किया जा रहा है। सब रजिस्ट्रार के गुर्गे रोज धमकी दे रहे हैं। पुलिस अगर इसी तरह से चुप्प रही तो उसके साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पीड़िता के एक व्यक्ति के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने प्रलोभन देकर मुझे हटने के लिए दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई, लेकिन इज्जत से बड़ी कोई चीज नहीं होती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी के लोकेशन के बारे में जहां सूचना मिल रही है, वहां टीम पहुंचकर छापा डालने में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें