फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ नहर पुल के पास से पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर गबडुआ नहर पुल के पास से अमरूतिया निवासी सतीश कुमार अग्रहरि की तलाशी ली गई। उसके पास चाकू बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

...
वाहन चालक पर केस दर्ज
महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि जमालुद्दीन निवासी चुनवटिया ने तहरीर में कहा है कि 10 मई की शाम को भाई जमीउल्लाह उर्फ सोनू शिकारपुर से शहर जा रहे थे। रमपुरवा चौराहे के पास चार पहिया वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वह घायल हो गया। संवाद
...
दो पट्टीदारों में मारपीट, चार पर केस
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव के टोला बहेरवा में बोरिंग कराने की बात पर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित निजामुद्दीन ने तहरीर में कहा है कि पट्टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। खेत में बोरिंग कराने भाई कलामुद्दीन गया था। पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि आरोपी जमालुद्दीन, अमरुद्दीन, नबीआलम, वसीबुन निशा पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें