फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक रुको मत

Sun, 12 Jan 2025 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक रुको मत। समस्याओं को निमंत्रण देते हुए उनसे लड़ना सीखिए। सदैव एक नई चुनौती के लिए अपने आप को तैयार रखें। यदि जीवन जीना है तो अपने तन के साथ मन को भी युवा रखें। क्योंकि युवा मन सदैव लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका का निर्वहन करता है। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूनम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मानसिक युवा बनना चाहिए। क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के मार्गदर्शक के साथ ही साथ प्रेरणास्रोत भी हैं। उनका जीवनचरित युवाओं के लिए समर्पित है। स्वामी विवेकानंद जी का कथन है कि व्यक्ति के जीवन में प्रत्येक दिन उसके लिए एक दिन न होकर एक अवसर होता है और समस्याओं से कभी घबराना नहीं चाहिए। व्यक्ति के जीवन में जिस दिन समस्या नहीं आती उस दिन वह मृत होता है। वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने कहा कि युवा देश के स्तंभ होते हैं। इस अवसर पर अरविंद कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी, फूलबदन, सुनील कुमार, कृष्णानंद शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें