फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता एवं पूर्ति निरीक्षक के बीच नोंकझोंक, दोनों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार की दोपहर अधिवक्ता एवं पूर्ति निरीक्षक के बीच एसआईआर के नोटिस की सुनवाई को लेकर नोंकझोंक हो गई। नौबत धक्का-मुक्की तक आ जाने पर मौके से मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के बाद पूर्ति निरीक्षक एवं दर्जनों अधिवक्ता मामले की शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता राजकुमार ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें