फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में चयनित आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कलक्ट्रेट सभागार में अंतिम परिणाम में जनपद के भी आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के आठ अभ्यर्थियों सच्चिदानंद पांडेय, संतोष कुमार मौर्या, आंशिक मोदनवाल, माधव प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश यादव, विनय कुमार, गरिमा सिंह और उपेंद्र गौंड को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें