महराजगंज। खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले खिलाड़ी अथवा कोच पद्मश्री व पद्मविभूषण पुरस्कार के लिए जनपद स्तर से आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय खेल निदेशालय की तरफ से इसके पत्र जिला खेल विभाग को मिला है जिसमें पुरस्कार के इच्छुक आवेदकों से 24 मई तक तय प्रारूप पर आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। खिलाड़ियों से लेकर कोच का कार्य करने वालों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री, पद्म विभूषण, खेल रत्न इत्यादि पुरस्कार देती है। संवाद