फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आवेदन नाै तक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए खेल निदेशालय ने जिले के युवा खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया है। नाै अक्तूबर तक आवेदन क्षेत्रीय खेल कार्यालय भेजना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कार के लिए आवेदन तय दस्तावेज के साथ क्षेत्रीय खेल कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। आवेदन की पात्रता युवा साथी डाट इन पर जांच की जा सकती है। हाॅकी, फुटबॉल, वालीबॉल, हाकी, क्रिकेट, जिम्नास्टिक्स, खो-खो कबड्डी, तैराकी, तीरंदाजी, साइकिलिंग, कुश्ती सहित कुल 29 खेलों में बेहतर प्रदर्शन व पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें