फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन नगर पालिकाओं की बदलेगी सूरत

Mon, 07 Oct 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर विकास विभाग ने सभी निकायों के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना की शुरुआत की है। नई योजना का लक्ष्य उन शहरी निकायों पर फोकस करना है जो खुद भी अपना ढांचा बदलने के प्रयास में जुटे हैं। महराजगंज, सिसवा और नौतनवा नगर पालिका को योजना में शामिल किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के तीन नगर पालिका में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसके लिए कुल 32 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। प्रस्ताव स्थानीय नगर निकाय के निदेशक को भेजा गया है। इस नई योजना की शुरुआत होने से तीनों नगर पालिका के करीब एक लाख अस्सी हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
इसमें परफार्मेंस के आधार पर उनको विशेष बजट और प्रोत्साहन देकर उन्हें वर्ल्ड क्लास शहर के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। योजना में जियो टैगिंग एवं ड्रोन मैपिंग, सिटीजन पार्टिसिपेशन और स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन, थर्ड पार्टी ऑडिट, डेडिकेट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मानीटरिंग की भी सुविधा रहेगी। इसमें शिशु गृह का निर्माण, पार्क का निर्माण खाली पड़ी भूमि पर वर्किंग वूमेन हास्टल व जर्जर सड़क, नालियों का निर्माण, मैरिज हाल, तालाब का सुुंदरीकरण व घाट का संरक्षण, जूनियर हाईस्कूल की पुरानी बिल्डिंग में डिजिटल पुस्तकालय और फूड स्ट्रीट हब का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा योगशाला एवं अर्बन ओपेन जिम का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता
महराजगंज। नगरपालिका सिसवा के वार्ड नंबर 23 शास्त्री नगर जैनी छपरा में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस वजह से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाली के गंदे पानी में कई बार स्कूली बच्चे गिर जाते हैं। साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने का भी डर बना है। करीब एक साल से लोग यह समस्या झेल रहे हैं। जलभराव होने पर वार्ड के लोगों ने पानी निकासी के लिए सड़क काट कर नाली बना दी थी। एक साल बीतने के बाद भी पक्की नाली नहीं बनी। आने वाले दिनों में इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें