फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। भाजपा सिसवा मंडल के अंतर्गत बन्नी शक्ति केंद्र पर रविवार को शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक व बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने कहा कि भाजपा संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं पार्टी की नीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें