फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने मनाया क्रांति दिवस

विज्ञापन
अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने मनाया क्रांति दिवस
विज्ञापन
पार्टी के पदाधिकारियों ने 23 अगस्त 1999 को हुई घटना के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल के पास बुधवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने लोगों को क्रांति दिवस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सिसवा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णमणि पटेल ने कहा कि 23 अगस्त 1999 को डॉ. पटेल फूलपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन करने के लिए इलाहाबाद लाखों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां नामांकन करने के बाद पीडी टंडन पार्क में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच तत्कालीन सरकार के इशारे पर प्रशासन के द्वारा जनसभा स्थल को घेर कर हजारों पुलिस वालों से अपना दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया था। जिसमें डॉक्टर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटे लगी थी। कार्यकर्ताओं को जेल में डालकर प्रताड़ित भी किया गया था। तभी से इस दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल ने महेंद्र चौधरी, जीतयी चौधरी, मोहनलाल मद्धेशिया, प्रेम चौधरी को पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिमन्यु चौधरी, पप्पू चौधरी, प्रदीप सिंह, महेश शर्मा, संजय पाल, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें