फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुष्का बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, मीना ने संभाली ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार का दिन दो बालिकाओं के लिए तब गौरवशाली साबित हुआ, जब उन्हें एक दिन के लिए थानाध्यक्ष और ग्राम प्रधान बनाया गया। यह कदम बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए उठाया गया, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं के प्रोत्साहन की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाकर सरस्वती शिशु मंदिर कोल्हुई की मेधावी छात्रा अनुष्का प्रजापति को एक दिन के लिए थाना कोल्हुई का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस विशेष आयोजन के जरिए न केवल अनुष्का को नेतृत्व करने का अनुभव प्रदान किया गया, बल्कि समस्त बालिकाओं को थाने का विस्तृत भ्रमण कराकर पुलिस व्यवस्था से परिचित कराया गया। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में बालिकाओं को थाने के विभिन्न रजिस्टरों, कार्यलेखों तथा दैनिक संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में पुलिसिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षा तंत्र से जोड़ना रहा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अभियान मिशन शक्ति के पांचवें चरण के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। थाना कोल्हुई के इस प्रयास की सराहना करते हुए अनुष्का प्रजापति ने कहा, यह अनुभव मेरे जीवन का एक स्वर्णिम अध्याय है। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार का दिन गांव की एक बालिका के लिए तब गर्व का क्षण बन गया, जब कक्षा-10 की छात्रा मीना ने ग्राम पंचायत टेढ़ीघाट में एक दिन के लिए प्रधान की भूमिका निभाई। यह एक दिन का प्रधान बनाने का कार्यक्रम न केवल बालिकाओं के नेतृत्व क्षमता को पहचान देने का प्रयास था, बल्कि समाज में बेटियों के सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी बन गया। प्रधान की कुर्सी संभालते ही मीना ने ग्राम विकास की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नालियों में फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई। मीना ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सामूहिक प्रयास से गांव को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें