फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अगस्त में होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Sun, 28 Jul 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त माह से शुरू होने जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, भाला फेंक, फुटबाल, वॉलीबाल एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। वार्षिक प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की 14 वर्षीय सब जूनियर, 17 वर्षीय जूनियर, 19 वर्षीय सीनियर वर्ग में होगी। इसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। मंडल स्तर पर जीतने के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिला स्तरीय खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी मंडलस्तरीय और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक खेल सकेंगे।
विज्ञापन


यह प्रमाण पत्र होंगे जरूरी
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्पष्ट रूप से भरे पात्रता प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है। जो छात्र छात्राएं हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं, उन खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता नहीं है। उन्हें केवल हाईस्कूल की मार्कशीट उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें