फरेंदा। पदोन्नति प्रशिक्षण में न भेजे जाने से नाराज एएनएम कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। एएनएम कुसुम त्रिपाठी, निशा चौधरी, गीता राय, कौशल्या देवी, सुमन व सुधा ने बताया कि एएनएम का छह माह के प्रशिक्षण के लिए जिलेवार वरिष्ठतम अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार प्रशिक्षण में जिले व सीएचसी फरेंदा से किसी भी वरिष्ठ एएनएम का नाम नहीं है। बिना किसी कारण पदोन्नति प्रशिक्षण सूची में नाम न होने से सभी एएनएम कार्यकर्ताओं में रोष है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामसरन गुप्ता , एएनएम शीला देवी, बबली जायसवाल, सीमा, सत्यावती आदि मौजूद रहे। संवाद