महराजगंज। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने उपकेंद्र हरदी में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्र में लापरवाही मिलने पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि टीकाकरण के चार संदेश को एएनएम समस्त टीकाकरण से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बताए। आशा अपनी डायरी को समय से अपडेट करती रहे और यू-विन पोर्टल पर इसे अपलोड किया जाए। दोनों जगह यू-विन पोर्टल लॉगइन था। सभी गर्भवती महिलाओं को जांच पर विशेष ध्यान दें। एएनएम इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ वजन असैा लंबाई लेना आदि शामिल हैं। इस दौरान एएनएम श्वेता पाल, कंचन प्रियंका, सुशीला, मीना आदि मौजूद रहे।