फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही बरतने पर एएनएम को फटकार लगाई

Sun, 24 Nov 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी अधीक्षक सदर डॉ.उमेश चंद्रा ने टीकाकरण सत्र उप केंद्र सिसवनिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाई। निर्देशित किया कि समस्त टीकाकरण की यू-विन पोर्टल पर अपलोड करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र में आभा आईडी कार्ड बनाने की प्रगति बेहतर नहीं है, इसे जल्द सही किया जाए। पात्र लाभार्थियों और 70 वर्ष से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड घर घर जाकर बनाया जाए। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह, एएनएम रीना पटेल, आशा शांती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला व शीला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें