फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं अंजली सिंह

विज्ञापन
अंजली सिंह
विज्ञापन
भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाते हैं पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फरेंदा कस्बे के स्कालर्स एकेडमी की छात्रा अंजली सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मूल रूप से संतकबीरनगर जिले की रहने वाली अंजली के पिता सुनील सिंह की कस्बे में भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। मां सीमा सिंह गृहिणी हैं। बेटी की सफलता पूरा परिवार खुश है।
अंजली का कहना है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बेहद प्रभावित हैं। अंजली ने बताया कि वह रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती है और पसंदीदा खेल बैडमिंटन हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए हमेशा परिश्रम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विषय के प्रति बेहतर ज्ञान के लिए विस्तार से पढाई करने की जरूरत है। याद करने से ज्यादा अच्छा समझना होता है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर बनकर पापा के सपने को साकार करूंगी।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें