फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश में पशुओं के रखरखाव पर ध्यान दें पशुपालक

Sun, 29 Sep 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. हौसला प्रसाद ने जनपद के पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर पशुओं के टीकाकरण, गोआश्रय में पशुओं के रखरखाव, कृत्रिम गर्भाधान और टैगिंग आदि पर चर्चा किया।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में अयोजित बैठक में पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण एक प्रभावी विधि है। इससे पशुओं की सुरक्षा होती है। टीकाकरण के कारण पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने पशु चिकित्सकों से पशुओं के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु चिकित्सकों से उनकी समस्याओं को सुनी और पशुओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय पर आने वाले पशुओं के इलाज पर ध्यान दिया जाए। इसके साथ बारिश के मौसम में पशुओं को होने वाले रोगों से बचाव के लिए पशु पालकों को जागरूक किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने गोआश्रय में पशुओं के रखरखाव पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं के रख रखाव पर पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाए जाने पर जोर दिया। बैठक में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक, डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, डाॅ. विनोद कुमार विश्वकर्मा, डॉ वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें