फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के जिलाध्यक्ष बने अनिल

Sun, 25 May 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के सदस्यों की एक बैठक कस्बे के गेस्ट हाउस में हुई। जहां पर संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों को जिला सलाहकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। जिला सलाहकार ने बताया कि अनिल कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, बेचू सहानी को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. एसएन यादव जिला कोआर्डिनेटर, अनिल कुमार यादव को तहसील अध्यक्ष सदर, अरविंद श्रीवास्तव को नौतनवा तहसील अध्यक्ष, अशोक कुमार को तहसील अध्यक्ष फरेंदा व डॉ मोहम्मद अली को तहसील प्रभारी चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद एक संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले को भ्रष्टचार मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने कहा संगठन अपने कार्याे को जिम्मेदारी पूर्वक करें जिससे संगठन बनाने का उद्देश्य सफल हो सके। शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कर देश के विकास में सहयोग करें। गरीबों, असहायों की मदद करें। इस दौरान विशुनदेव त्रिपाठी, अभिषेक, रवि श्रीवास्तव, विनय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें