भिटौली/शिकारपुर। थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर स्थित बड़ी नहर में बृहस्पतिवार को पत्नी से नाराज एक युवक पुल से कूद गया। राहगीरों ने नहर में कूदकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी एक युवक अपने ससुराल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा में आया था। वहां पत्नी से कुछ अनबन हो गई। नाराज होकर युवक अपने घर के लिए निकला। रास्ते में वह भिटौली में रुका और पुल से नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही वह नहर में कूदा आसपास के दो लोगों ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहोशी की हालत में उसे परतावल सरकारी अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद