लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठियाईदू में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर निर्माण कार्य रोक दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया। सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। ग्रामीणों में मुन्ना, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, बीरेंद्र गौतम, पिंटू प्रजापति, अच्छेलाल, गुलाब यादव, छट्ठू, श्यामकरन आदि का आरोप है कि सड़क निर्माण में अनियमितता की जा रही है। घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की है। इन संबंध में सहायक अभियंता यूपी सिडको सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद