नौतनवा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को कूड़ेदान वितरित किया। चेयरमैन ने व्यवसायियों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और तय मानक के थैले में ही सामान देने और कूड़ेदान का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्हें स्वच्छता से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रवि त्रिपाठी, लिपिक दीपू प्रजापति, विंध्याचल सिंह, अमित कन्नौजिया, कमलेश पासवान, मनोज वरुण, मजीद, संजय आदि लोग मौजूद रहे।