फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 36 लाख रुपये से सुदृढ़ होगा एंग्लों संस्कृत विद्यालय

Fri, 14 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सिर्फ अपने ही स्कूलों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। संबद्ध स्कूलों में बेहतर व्यवस्था हो इसपर भी उनकी पैनी नजर है। इसी को देखते हुए घुघली स्थित एंग्लो संस्कृत स्कूल का भी कायाकल्प होगा। विभाग ने स्कूल से मंगवाकर 46 लाख रुपये की प्राक्कलन रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर 36 लाख रुपये आवंटन की उम्मीद है। महराजगंज जिले के आखिरी छोर व घुघली में चल रहे एंग्लो संस्कृत स्कूल की दशा बहुत ही खराब है। 80 के दशक में बने इस स्कूल को विभाग ने जरूर खुद से संबंद्ध किया लेकिन निर्माण के बाद कोई कार्य विभाग के स्तर से नहीं हुआ। यहां शुद्ध पेयजल, कम्प्यूटर क्लास, सफाई, जर्जर भवन पर कभी कुछ खर्चा नहीं हुआ था। की बार प्रधानाचार्यों ने इसको लेकर पत्र जारी किया कि भवन की मरम्मत हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अलंकार योजना से पहले इस स्कूल के लिए 46 व लाख रुपये शासन से मांगे गये थे। 36 लाख रुपये शीघ्र मिलने की उम्मीद है जिससे स्कूल का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें