फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिजनों ने दो प्रेमियों के संग बहू को पकड़ा

Sun, 30 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर कमरे में बंद करने के बाद सुबह डाॅयल 112 पुलिस को किया सुपुर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर के निकट शुक्रवार की आधी रात को बहू के साथ कमरे में रंगलेरियां मना रहे उसके दो प्रेमियों को परिजनों ने पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने दोनों को कमरे बंद कर ताला जड़ दिया।
शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाॅयल 112 पुलिस को परिजनों ने पकड़े गए दोनों प्रेमियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बहू की सास ने बताया है कि बेटे की पांच वर्ष पहले कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की थी। शादी के बाद बहू और बेटे एक-दूसरे के साथ प्रेम करते हुए कुछ वर्ष गुजार दिए। इसी बीच दोनों से एक बेटी पैदा हुई।
उसके बाद बेटा-बेटी का भविष्य संवारने और परिवार के रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी कमाने चला गया। बेटे के सऊदी जाने के बाद बहू का मायके आना-जाना लगा था। जहां पर बहू मायके में ही दो युवकों से प्रेम कर बैठी।
चोरी-छिपे बहू प्रेमियों से बात करती रहती थी। शक होने पर बात को टाल देती थी। इसी बीच शुक्रवार की रात को बहू ने प्रेमियों को घर पर बुला लिया। आधी रात को बहू के कमरे से युवकों की आवाज सुनाई दी। उसके बाद कमरे में खिड़की से देखी तो दंग रह गई।
विज्ञापन

कमरे में बाहर से कुंडी लगाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें