फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसें में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित हरदी गांव के सामने रविवार शाम करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों को इस हादसे की जानकारी मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक हरदी गांव निवासी रामवृक्ष (60) साइकिल से खेत देखने के लिए घर से निकले थे। रामवृक्ष खेत को देखकर साइकिल से ही वापस घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच निचलौल की ओर से चिउटहा बाजार की तरफ जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर रामवृक्ष की साइकिल से टकरा गया जिससे साइकिल सवार रामवृक्ष सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में भर्ती कराया गया। लेकिन घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त बुजुर्ग रामवृक्ष ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें