महराजगंज। चेहरी आईटीएम में संचालित दिव्या पब्लिक स्कूल तथा दिव्या काॅलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रैली निकालकर जागरूकता का प्रयास किया गया।
आईटीएम के निदेशक के मार्गदर्शन में तकनीकी मॉडल का परीक्षण हुआ। एक मॉडल एडवांस एंटी थेफ्ट डिवाइस का परीक्षण हुआ, जिसकी मदद से किसी भी सार्वजनिक स्थल से मूर्तियों की चोरी को रोका जा सकता है। इस मॉडल के सफल परीक्षण को देख लोग अभिभूत हो गए कि कैसे किसी के हाव-भाव व चाल चलन का आकलन कर ये मॉडल किसी के इरादे का अंदाजा लगाकर चोरी की वारदातों को रोकने में मदद कर सकता है।
निदेशक डॉ. राम गोपाल ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। डीके सिंह, अवनीश कुमार मिश्र, अवंतिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद