शिकारपुर। घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा निवासी अनूप कुमार गुप्ता के बैंक खाते से ऑनलाइन 1.48 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना में की है। शिकायत में कहा गया है कि उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जोगिया की शाखा से आठ जुलाई सुबह 10:30 बजे 48800 रुपये व इसी बैंक के दूसरे खाते से 99999 रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। बैंक जाने पर पता चला कि दोनों खाते से ऑनलाइन निकासी की गई और निकासी आईडी भी बताई गई। पीड़ित ने आईडी दर्शाते हुए साइबर थाने में शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। संवाद