फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब...विदेश भेजने के लिए खेत बेचकर दी रकम, नहीं कर रहा वापस

Sun, 11 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
फरेंदा फरियादियों की शिकायत सुनते प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, संवाद
विज्ञापन
समाधान दिवस में चार मामले आए जिसके निस्तारण के लिए टीम रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। साहब...पति को मलेशिया भेजने के लिए जमीन, जनरेटर बेचकर व गाड़ी को गिरवी रखकर एक व्यक्ति को 130,000 रुपये दिए थे, लेकिन उसने फर्जी मेडिकल कराकर दुबई भेज दिया। जहां पर कोई काम नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। वहां से पति वापस आ गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत कई बार थाने पर की गई। पीड़ित डड़वार खुर्द निवासी काजल त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक के सामने य बातें कहीं।
पीड़ित ने कहा कि इस बात की शिकायत संपूर्ण समाधान सहित पुलिस अधीक्षक से कर चुकी हूं, लेकिन पुलिस कोई समाधान नहीं ढूढ़ पा रही है। जिससे काफी आहत हूं। आरोपी कई बार पैसा देने का वादा किया लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिया। जब मांगती हूं तो धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस कुल चार मामले आए जिसके निस्तारण के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें