फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नई तकनीक का कमाल...एसी-पंखा रास्ते से ही कर दे रहे ऑन

Mon, 01 Apr 2024 06:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी शुरू होते ही बाजार में नई तकनीक की एसी, फ्रिज, कूलर और पंखों की भरमार हो गई है। सेंसर से चलने वाले पंखों में लाइट भी जल रही है। इसी तरह से एसी भी नई तकनीक वाली आ गई है, इसमें भी सेंसर लगा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। रास्ते से ही इसे ऑन कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, नई तकनीक की एसी लोड के अनुसार खुद कमरे के तापमान को सामान्य कर दे रही है। इसकी मांग अधिक है। कूलर और पंखे की मांग ज्यादा है, क्योंकि ये सुविधाजनक है। नई तकनीक के कारण एसी कुछ महंगी हुई है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे ही पसंद कर रहे हैं। इसी प्रकार कूलर और पंखे भी अब रिमोट से संचालित हो रहे हैं।
रिमोट वाले पंखें में लाइट को ऑन-ऑफ करने के साथ गति को कम या ज्यादा करना आसान हो गया है। इसके लिए बेड से उतरने की जरूरत नहीं होगी। अब बीएलडीसी तकनीक वाले पंखों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कम बिजली खपत वाले पंखों में पहले गति धीमी रहती थी, लेकिन अब गति भी अच्छी मिल रही है। खास बात है कि पंखों पर स्टार रेटिंग आ रहा है। स्टार रेटिंग होने के कारण दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है।
विज्ञापन

नौ इंच से लेकर 170 लीटर के उपलब्ध

फरेंदा रोड के दुकानदार सुमित वर्मा ने बताया कि नौ इंच से लेकर 170 लीटर के कूलर हैं। इस बार अच्छी तकनीक के छोटे कूलर बाजार में हैं। छोटे कूलर में मोटर की क्षमता और सूखी घास की गुणवत्ता अच्छी कर दी गई है। गर्मी से पहले ही छोटे आकार के काउंटर कूलर आ गए हैं। इनमें नौ इंच तक के कूलर भी शामिल हैं। इसे बेड या काउंटर पर लगाया जा रहा है। छोटे आकार में आइस पैक लगाने से एसी की तरह ठंडी हवा मिल रही है, जबकि बड़े कूलर में हवा पूरी तरह ठंडी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें