फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों से स्पस्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सटीक जवाब नहीं मिलने पर निरस्त होगा पंजीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कुंडली स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंगाली जा रही है। इन अल्ट्रासाउंड सेटरों को पत्र भेजकर डॉक्टर के तैनाती से जूड़ा जवाब मांगा गया है। अगर सही जवाब नहीं मिला तो पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार एक डॉक्टर दो अल्ट्रासाउंड सेटरों पर कार्य कर सकता है। लेकिन जब संबंधित पोर्टल पर इन डॉक्टरों के डाटा देखा गया तो कई ऐसे डॉक्टर मिले जो दो से अधिक जगह पर अपना नाम लगाए हैं। ऐसे में संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाटा देखे जा रहे हैं। सटीक जानकारी नहीं मिली तो पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें