फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवागमन के साथ शैक्षिक गतिविधियों को जुलाई से मिलेगी रफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
दरहटा गांव के पास बन रहा पुल।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में अब विकास योजनाओं को गति देने की कोशिश की जा रही है। लंबे समय से समेकित विद्यालय संचालित नहीं हो पा रहा था। इसे जुलाई से संचालित करने की राह आसान हो गई है। वहीं चौक महराजगंज मार्ग पर पुल भी बनकर तैयार हो गया है। इससे आवागमन की मुश्किल दूर हो जाएगी। वर्तमान में सकरे पुल से होकर वाहन गुजरता है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान जिले में विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही थी। अब अधूरे कार्यों को गति देने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जुलाई से महराजगंज चौक रोड पर झनझनपुर के पास बने पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा, इससे मुश्किल दूर हो जाएगी। पुल का छत लगकर तैयार हो चुका है। थोड़ा काम पूरा नहीं हुआ है। जुलाई माह से इस पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
महराजगंज चौक रोड़ चौड़ीकरण के दौरान पुल को छोड़ दिया गया था। यह झनझनपुर से आगे दरहटा पोखरे के पास है। पुराने पुल से वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए चौड़े पुल का निर्माण शुरू कराया गया। पुल के एप्रोच समेत अन्य जरूरी कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गंगा सागर ने बताया कि काम समय से पूरा कर लिया गया है। जरूरी कार्यों को तेजी से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

गैर जनपद से आएंगे शिक्षक, केवल छह की कक्षा संचालित होगी

महराजगंज। धनेवा-धनेई में बने समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का संचालन जुलाई से होगा। गैर जनपद से शिक्षक पढ़ाने आएंगे। वर्तमान में केवल कक्षा छह में पढ़ाई शुरू होगी। वर्ष 2020 में 1812.93 लाख की लागत से बनना शुरू हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पंजीकरण के लिए आईडी पासवर्ड मिल चुका है।

समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित से ग्रसित विद्यार्थियों के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को एक छत के नीचे एक साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए कक्षाओं का निर्माण वर्ष 2020 में पूरा हो गया। विभाग ने इसके संचालन के लिए निदेशालय से संपर्क किया तो विभाग ने जुलाई से संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले कक्षा छह की कक्षाएं चलाई जाएंगी।
चार शिक्षकों की उपलब्धता गैर जनपद से कराने के लिए विभाग ने सहमति दी है। जून में अंतिम सप्ताह तक शिक्षक आ जाएंगे। अभी हास्टल नहीं संचालित हो सकेगा। क्योंकि कुछ कार्य बाकी है। मान्यता के लिए आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर ली गई है। 13 शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को आवास यूपीआरएनएस कार्यदायी संस्था के जिम्मे है। उसे भी समय से काम पूरा कर आवास हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें