फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में निकला घड़ियाल, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब परतावल कप्तानगंज रोड पर स्थित नहर में एक घड़ियाल दिखाई दिया। नहर किनारे मौजूद लोगों ने जब पानी में किसी लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घड़ियाल को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह घड़ियाल नदी से बहकर नहर में आ गया होगा। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घड़ियाल को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें