परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे के पास बन रहे पंप हाउस के निर्माण में ग्रामीणों ने खराब सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण सुमित कुमार मिश्रा, जंग बहादुर चौहान, हिमांशु गौड़, संदीप, रमेश कुमार, अख्तर ने बताया कि निर्माण मेें दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्र भेजकर शिकायत की।