महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा परसा सिहुली के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाकर जिलाधिकारी पत्रक सौंपकर मामले की जांच की मांग की।परसा सिहुली निवासी रमाशंकर, ओम प्रकाश, पुष्पा, घनश्याम विश्वकर्मा, श्रीकांत गुप्ता, इंद्र दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि गांव में अधिकांश गरीब झोपड़ी में जीवन यापन करते हैं। पात्रता के आधार पर नाम आवास सूची में दर्ज है, लेकिन आवास नहीं मिला। पात्रों के नाम सूची से काट दिया गया है। 47 व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ दिया गया है। संवाद