फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का आरोप

Sun, 22 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस कार्यालय, रूपनदेही के अनुसार, महिला नाश्ता घर चला रही थी। मानव तस्करी और तस्करी के खिलाफ काम करने वाले संगठन की भैरहवा शाखा की मदद से गिरफ्तार की गई महिला को 15 वर्षीय लड़की के बयान और रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। लड़की, जो अपने एक दोस्त से मिलने भारत जा रही थी, उसको भैरहवा के बेलहिया चेकपॉइंट पर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि चाय और नाश्ते की दुकान की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के सूचना अधिकारी डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि वर्षा के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें