परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत असुरैना से गनेशपुर (ब) तक संपर्क मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जा रहा है। सड़क निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजेश यादव, प्रभुनाथ मद्धेशिया, लक्ष्मी त्रिपाठी, राममूरत चौधरी, केदार यादव, बैजनाथ रौनियार ने बताया की उक्त सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी हो रही है। ऐसे में विभागीय उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में तारकोल की मात्रा नाम मात्र है, जिससे निर्माण के दौरान ही सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। अवर अभियंता इम्तियाज अहमद ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी कमी होगी दूर किया जाएगा। संवाद