फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात महिला चिकित्सकों पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप मढ़ा है। प्रसव मामलों को जिला अस्पताल रेफर करने की प्रथा पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने बताया कि परतावल, निचलौल और सिसवां में दो-दो महिला चिकित्सक नियुक्त हैं, फिर भी प्रसव के समय गर्भवतियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा जाता है। इससे जिला अस्पताल में अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है, और व्यवस्था चरमरा जाती है। कहा कि प्रसव के समय महिलाओं को 30 से 50 किमी दूर ले जाना जानलेवा जोखिम भरा है। ग्रामीण इलाकों में जहां परिवहन सुविधाएं सीमित हैं। इस दौरान दामोदर गोयल, विजय कुमार, उमेश गुप्ता, श्रवण आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें