फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लाखों की धोखाधड़ी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Sun, 09 Feb 2025 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कई महीने से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति की दुकान है। 2023 में व्यक्ति ने पति से दोस्ती बढ़ाई और उनके घर आने-जाने लगा। एक कंपनी में निवेश का झांसा देकर उन्हें लाखों रुपये लगाने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि पीड़िता उसके झांसे में आ गई और उसने कुल 3.53 लाख ऑनलाइन और 2.20 लाख नकद दिए। दिसंबर 2024 में उसकी तबीयत खराब हुई और उसने आरोपी से रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा और अचानक अपना घर छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि पीड़िता ने ठगी की शिकायत कोठीभार थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। छह जनवरी 2025 को थाने में आरोपी ने एक सुलहनामा लिखा। इसमें उसने जल्द पूरी रकम लौटाने का वादा किया। हालांकि, इसके बाद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए और पीड़िता से बदला लेने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 7 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे, जब उनके बच्चे सो रहे थे और वह अपने पति का इंतजार कर रही थीं, तभी आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें